Shopping cart

TnewsTnews

कल पंडित प्रदीप मिश्रा शहरवासियों के साथ खेलेंगे होली, 20 क्विंटल फूल 1000 क्विंटल गुलाल आधुनिक मशीनों से उड़ेगा

Email :

आष्टा में महादेव की होली सोमवार को

आष्टा। आष्टा में सोमवार को महादेव की होली का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर प्रख्यात भागवत आचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा शहरवासियों के साथ होली खेलेंगे आधुनिक मशीनों से फूल और गुलाल उड़ाया जाएगा साथ ही दिल्ली की अघोरी टीम भी शामिल होगी जुलूस में ,चल समारोह में काशी मथुरा की तर्ज पर महादेव की होली खेली जाएगी चल समारोह में आष्टा शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे और जमकर होली खेलेगे।
होली का जुलूस सुबह 10 बजे गायत्री मंदिर से शुरू होगा। यह बस स्टैंड, परदेसीपुरा, बुधवारा और गल चौराहा होते हुए कॉलोनी चौराहा पर समाप्त होगा।

20 क्विंटल फूल 1000 क्विंटल गुलाल चार आधुनिक मशीन से उड़ेगा

हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष कालू भट्ट ने बताया है कि प्रख्यात भागवत आचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा आष्टा शहर में सोमवार सुबह 10 बजे महादेव की होली खेलने आएंगे चल समारोह पुराना भोपाल इंदौर मार्ग गायत्री मंदिर से शुरू होगा, जुलूस में इस बार प्रमुख आकर्षण 20 क्विंटल फूल और 1000 क्विंटल गुलाल चार आधुनिक मशीनों से उड़ाया जाएगा। साथ ही दिल्ली की अघोरी टीम भी आकर्षण का केंद्र रहेगी चल समारोह में अलीराजपुर , झाबुआ की संस्कृति भी देखने को मिलेगी, खातेगांव के ढोल बुलवाए गए हैं उज्जैन की नृत्य टीम शानदार प्रस्तुति देगी।

अधिकारियों ने लिया जाएजा

कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने एसडीएम स्वाती उपाध्याय मिश्रा, एसडीओपी आकाश अमलकर और नगर पालिका सीएमओ राजेश सक्सेना सहित प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे। उन्होंने हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष कालू भट्ट से विस्तृत जानकारी ली। साथ ही गायत्री मंदिर से कॉलोनी चौराहा तक के पूरे मार्ग का निरीक्षण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Translate »
error: Content is protected !!