सीहोर/कमल पांचाल
मध्यप्रदेश भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की तारीखें तय कर दी हैं। पार्टी की ओर से जारी अधिसूचना जारी हो चुकी है जारी अधिसूचना के मुताबिक, आज 1 जुलाई को नामांकन भरे जाएंगे और जरूरत पड़ी तो 2 जुलाई को मतदान और परिणाम की घोषणा होगी।
आपको बता दें कि मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए औपचारिक चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। पार्टी के संविधान और केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के निर्देशों के अनुसार यह प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। राज्य निर्वाचन अधिकारी विवेक शेजवलकर द्वारा सोमवार को यह अधिसूचना जारी की गई। जारी कार्यक्रम के अनुसार, आज 1 जुलाई 2025 को शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। इसके तुरंत बाद, 6:30 बजे से 7:30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच और 7:30 बजे से 8:00 बजे तक नामांकन वापसी की प्रक्रिया होगी। उसी दिन 8:30 बजे रात को नामांकन पत्रों की अंतिम सूची घोषित की जाएगी। यदि आवश्यक हुआ तो 2 जुलाई 2025 अर्थात कल सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा और मतदान की समाप्ति के तुरंत बाद दोपहर 2:00 बजे मतगणना एवं परिणामों की घोषणा की जाएगी। संगठन पर्व के राज्य निर्वाचन अधिकारी विवेक नारायण शेजवलकर ने बताया कि आवश्यक होने पर प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए दो जुलाई को प्रातः 11 बजे से 2 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतों की गिनती के पश्चात दोपहर 2 बजे चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। राष्ट्रीय परिषद के 44 सदस्यों की निर्वाचन प्रक्रिया भी पूर्ण की जाएगी।
345 सदस्य करेंगे प्रदेश अध्यक्ष का चयन, सीहोर जिले से 6 बीजेपी नेताओं को मिला मतदान करने का अधिकार
भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए पहले ही 345 सदस्यीय प्रदेश परिषद का गठन कर लिया है। दो विधानसभा क्षेत्रों को मिलाकर एक क्लस्टर बनाया गया है, जिसके आधार पर ये सदस्य चुने गए हैं। आरक्षित वर्गों के लिए सीटों के अनुरूप उन्हीं वर्गों से परिषद सदस्य बनाए गए हैं। इसके अलावा महिलाओं और ओबीसी वर्ग को भी उचित प्रतिनिधित्व दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए 379 सदस्य वोटिंग करेंगे। जिनकी अधिकृत सूची भी जारी हो गई है। इनमें लोकसभा सांसद ,राज्यसभा सांसद , पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रदेश प्रतिनिधि,शामिल किए गए हैं इसमें सबसे बड़ी बात है की प्रदेश अध्यक्ष के चयन के लिए सीहोर जिले से भी 6 बीजेपी नेताओं को मतदान का अधिकार मिला है जिनमें पहला नाम सीहोर विधायक सुदेश राय, पूर्व जिला अध्यक्ष सीताराम यादव, आदिवासी वित्त एवं विकास निगम अध्यक्ष श्रीमती निर्मला बरेला, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश सुराणा, रवि मालवीय और सीहोर जिला उपाध्यक्ष कैलाश सुराना का नाम शामिल है जिन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए मतदान का अधिकार मिला है और जिसके चलते इनके समर्थकों में हर्ष का माहौल बना हुआ है









