आष्टा/कमल पांचाल
जहां पूरा देश खुशियों का पर्व दीपावली मना रहा है वही एक परिवार के लिए यह खुशियों की दिवाली मातम में बदल गई। और एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की दुखद मौत हो गई। वही तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।जानकारी अनुसार आष्टा के ग्राम कचनारिया गांव के एक ही परिवार के दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है वही तीसरे बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है ।
जानकारी अनुसार बीती रात को एक ही परिवार के सभी सदस्यों ने कुछ ऐसा पदार्थ खा लिया।
जिससे सुबह डेढ़ वर्षीय मासूम अंशिका पिता अखिलेश की मौत हो गई , वही आनन फानन में परिजन दूसरे बच्चे वंश की को सिविल अस्पताल आष्टा लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान आठ वर्षीय अंश की भी मौत हो गई।
वही गंभीर हालत में 3 वर्षीय तीसरी बच्ची वंशिका को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
इस दौरान माता पिता कुछ बताने की स्थिति में नहीं।
बताया जा रहा है कि रात को सोने से पहले परिवार के सभी सदस्यों ने कुछ खाया होगा जिसके चलते सभी की हालत खराब हो गई।
जिससे दो मासूम मौत के काल में समा गए।
वही आष्टा बीएमओ डॉक्टर अमित माथुर का प्रारंभिक रूप में कहना है कि कुछ खाने में आ गया है जिसके चलते इनकी मौत हुई है फ़िलहाल कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी ।
लिहाजा इस मामले पर तहसीलदार रामलाल पगारे ने बताया कि पूरा मामला संदिग्ध है कुछ कह नहीं सकते। ऐसा क्या खाया है परिवार ने जांच के बाद ही बता पाएंगे ।वही पीएम रिपोर्ट में स्तिथि स्पष्ट होगी। फिलहाल बच्चों की मौत का कारण अज्ञात है। वही गांव में इस घटना के बाद मातम का माहौल है।







