Shopping cart

बाबा का देश India बाबा का प्रदेश MP बाबा की - राजनीतिक खबरें बाबा विशेष

मेघा परमार की राह पर जूडो खिलाड़ी कपिल परमार, कांग्रेस में होंगे शामिल!,वायरल फोटो ने दिए सियासी संकेत..

Email :

सीहोर/कमल पांचाल
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के निवासी पैरा ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हुए जूडो खिलाड़ी कपिल परमार की कांग्रेस में जाने की अटकलें चल रही है और इन अटकलों को बल मिला है कांग्रेस के दिग्गज नेता विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के साथ वायरल हो रहे फोटो के चलते।
ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या कांग्रेस नेत्री मेघा परमार की राह पर है जूडो खिलाड़ी कपिल परमार…?
आपको बता दें कि कुछ समय से कांग्रेस के नेताओं के साथ नजर आ रहे हैं जूडो खिलाड़ी कपिल परमार..!
ऐसे में अब अटकलों का बाजार गर्म है कि क्या एवरेस्ट फतह करने वाली महिला बाल विकास विभाग की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की ब्रांड एंबेसडर मेघा परमार की तर्ज पर कांग्रेस में अपना भविष्य तलाश रहे हैं कपिल परमार..?


गौरतलब है की बीते दिवस जुडो खिलाड़ी कपिल परमार के वरिष्ठ कांग्रेस नेता विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार के साथ गुफ्तगू करते हुए फोटो सोशल मीडिया पर देखने को मिले थे। अब फोटो में इन्हीं बढ़ती नजदीकियों के चलते राजनीति के जानकार कई सियासी मायने निकाल रहे हैं। और अब उमंग सिंगार के साथ बढ़ती मुलाकातों से कपिल परमार के कांग्रेस में जाने की अटकलों को हवा मिल रही है
लिहाजा ऐसे में इन अटकलों पर इसलिए भी भरोसा नजर आता है कि कपिल परमार मध्यप्रदेश सरकार पर पहले ही अपनी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं आपको बता दे कि कपिल परमार ने सरकार द्वारा दिए गए अर्जुन पुरस्कार को वापस लौटने की भी बात कह चुके हैं और यह सब नाराजगी नौकरी नहीं मिलने के कारण जगजाहिर हुई थी।
खेर राजनीति में जाने की इन अटकलों को जूडो खिलाड़ी कपिल परमार ने खारिज कर दिया और साफ साफ राजनीति में जाने से इंकार करते हुए कहा कि में सिर्फ अपना भविष्य खेल में देखता हूं जहां भविष्य में खेल में उभरती प्रतिभाओं को ट्रैनिंग देकर अपना कर्तव्य निभा सकू वही यदि सरकार अपने किए वादे अनुसार नौकरी देती है तो सरकारी नौकरी के जरिए सेवा कर सकू।
वही कपिल परमार ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार से मुलाकात पर कहा कि विधानसभा में खिलाड़ियों के मुद्दे उठाने को लेकर चर्चा हुई थी जहां बड़ी संख्या में मध्यप्रदेश छोड़ रहे खिलाड़ियों को लेकर चिंता जाहिर की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Translate »
error: Content is protected !!