Shopping cart

बाबा का देश India बाबा का प्रदेश MP बाबा की - राजनीतिक खबरें बाबा विशेष

सीहोर में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियों पर उपजे विरोध के स्वर, कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी उजागर,प्रदेश प्रभारी तक पहुंची शिकायत

Email :

सीहोर/कमल पांचाल
मध्य प्रदेश कांग्रेस ने हाल ही में प्रदेशभर में ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी की है। इस सूची में सीहोर जिले के विभिन्न ब्लॉकों के लिए नए और कुछ पुराने अध्यक्षों के नाम शामिल हैं। इन नियुक्तियों के बाद जिले में संगठन को मजबूती देने की उम्मीद थी, लेकिन आष्टा विधानसभा क्षेत्र में ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति पर असंतोष सामने आया है और सोशल मीडिया पर दिख रहे यह विरोध के स्वर अब कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी को जगजाहिर कर रहे हैं।
आपको बता दें कि
जारी सूची के अनुसार आष्टा शहर ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में धर्मेंद्र सिंह ठाकुर को मौका मिला है। वही जावर से पुनः अरविंद सिंह ठाकुर, आष्टा ग्रामीण से पुनः महेश मुंदीखेड़ी, सिद्धीगंज ब्लॉक से राजाराम मालवीय को कांग्रेस ने जिम्मेदारी सौंपी है। ये नियुक्तियां अगस्त में राजीव गुजराती को जिला अध्यक्ष बनाए जाने के बाद संगठनात्मक पुनर्गठन का हिस्सा हैं। प्रदेश कांग्रेस और एआईसीसी की मंजूरी के बाद यह सूची अंतिम रूप से जारी की गई है। और अगले चरण में मोहल्ला और बूथ कमेटियों का गठन किया जाएगा।

आष्टा ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति पर विरोध, कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी उजागर

आष्टा के सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष की जारी हुई सूची में सिर्फ आष्टा ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ठाकुर की नियुक्ति पर विरोध के स्वर दिखाई दे रहे हैं और सोशल मीडिया पर ज्यादा यह असंतोष और नाराजगी देखने को मिल रही है। लिहाजा कांग्रेस की अंदरूनी कलह और गुटबाजी एक बार जगजाहिर हुई है जो स्थानीय कांग्रेस संगठन के कही से भी शुभ संकेत नजर नहीं आते हैं ऐसे में देखना होगा कि ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति पर उठे यह विरोध के स्वर कब तक उठते हैं और कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व इस पर कितना संज्ञान लेता है।

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी तक पहुंची शिकायत, नियुक्ति निरस्त करने की उठी मांग

कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर की नियुक्ति पर उपजे विरोध के स्वर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी तक पहुंच चुके हैं और कांग्रेस के स्थानीय एक गुट ने कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी को लिखित शिकायत की है जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति पर कई सवाल खड़े किए हैं वही शिकायत में पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का पुतला जलाने के गंभीर आरोप लगाते हुए कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता के साथ छलावा बताया है
आपको बता दें कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी को हुई शिकायत में लिखा है कि आष्टा ब्लॉक में धर्मेंद्र ठाकुर को अध्यक्ष बनाना एकदम गलत निर्णय है धर्मेंद्र ठाकुर और उनके साथियों ने वर्ष 2023 में पूर्व सांसद पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा का पुतला दहन कर लगातार पिछले 3 वर्षों से आष्टा ब्लॉक कांग्रेस द्वारा आयोजित किसी भी मीटिंग किसी भी धरना प्रदर्शन में शामिल नहीं हुए । ऐसे व्यक्ति को आष्टा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बना देना आश्चर्यजनक है क्या पार्टी सही दिशा में आगे बढ़ रही है मध्य प्रदेश कांग्रेस का यह निर्णय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे हम सबके नेता राहुल गांधी के द्वारा निर्धारित मापदंड के विपरीत है और हमारे नेताओं के सिद्धांत के विपरीत किया गया कार्य कोई भी आम कांग्रेस कार्यकर्ता कैसे बर्दाश्त करेगा।
वही शिकायत में जितेंद्र शोभाखेड़ी को अध्यक्ष पद से हटाने पर भी सवाल खड़े करते हुए लिखा है कि जितेंद्र शोभाखेड़ी पिछले 23 वर्ष से कार्य कर रहे थे और कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में कई पदों पर कार्य कर चुके हैं तो फिर क्या कारण है की योजना बंध तरीके से जिले के सबसे सक्रिय अध्यक्ष को हटाकर आष्टा ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर को बना दिया गया जो खुद वरिष्ठ नेता का पुतला जलाने में शामिल होते हैं और पार्टी के निर्णय का सम्मान नहीं करते हुए ब्लॉक कांग्रेस का बहिष्कार करते हैं तो आज उनके नेतृत्व में कांग्रेस का आम ईमानदार कार्यकर्ता कैसे कार्य करेगा। उक्त नियुक्ति को निरस्त कर कर काम करने वालों को प्रोत्साहित करे ताकि भविष्य में कांग्रेस कार्यकर्ता मजबूती संघर्ष कर पाए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Translate »
error: Content is protected !!