Shopping cart

बाबा का देश India बाबा का प्रदेश MP बाबा की - राजनीतिक खबरें बाबा विशेष

एडवोकेट अभिषेक सुराणा सीहोर टैक्स ला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने

Email :

सीहोर। सीहोर टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक हाल ही में होटल रेडिएंट में आयोजित की गई, जिसमें संगठन के नवीन अध्यक्ष की नियुक्ति की गई। बैठक की अध्यक्षता वर्तमान अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने की। बैठक के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से संगठन के युवा, सक्रिय एवं कर्मठ सदस्य श्री अभिषेक सुराणा के नाम का प्रस्ताव रखा। सदस्यों ने उनके अनुभव , कार्यशैली, संगठन के प्रति समर्पण एवं सक्रिय सहभागिता को देखते हुए उन्हें अध्यक्ष पद के लिए उपयुक्त बताया सभी सदस्यों की सर्वसम्मत राय को स्वीकार करते हुए वर्तमान अध्यक्ष श्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने औपचारिक रूप से श्री अभिषेक सुराणा को सीहोर टैक्स प्रैक्टिशनर्स एसोसिएशन का नया अध्यक्ष घोषित किया।

इस अवसर पर श्री शैलेन्द्र श्रीवास्तव ने आशा व्यक्त की कि श्री सुराणा के नेतृत्व में संगठन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा तथा टैक्स प्रैक्टिशनर्स के हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए सशक्त प्रयास किए जाएंगे। अभिषेक सुराणा ने अपने चयन के पश्चात निवृत्तमान अध्यक्ष शैलेन्द्र श्रीवास्तव का संस्था के श्रेष्ठत संचालन हेतु उनका आभार व्यक्त किया , उन्होंने कहा कि शेलेन्द्र श्रीवास्तव ने दमदार अध्यक्ष के रूप में सदस्यों की आवाज़ को बुलंद कर एसोसिएशन को मजबूती प्रदान की , उनका कार्यकाल स्वर्णिम रहा । सुराणा ने कहा कि टेक्स ला बार के संरक्षक गण वरिष्ठ एड श्री निर्मल रांका एव वरिष्ठ CA सुशील मंत्री के मार्गदर्शन एवं शैलेन्द्र श्री वास्तव के अनुभव एवं निर्देशन में ही संस्था का संचालन करूंगा एवं सभी साथियों ने मेरे प्रति जो विश्वास व्यक्त किया उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा ।

उपस्थित सदस्यों ने पुष्प माला पहनाकर नए अध्यक्ष का अभिनंदन किया , संस्था के सभी सदस्यों एड. अजय सक्सेना , श्याम सुंदर मंत्री , प्रवीण मोहता ,CA सुमित झंवर , महेश वर्मा , CA महेंद्र ठाकुर , CA अजाप पँवार , अंकुश जैन , अरविंद जैन , योगेश मेहता , शेलेन्द्र जैन , चन्द्र प्रकाश बर्मन , आयुष जैन , दिलीप जैन , मयंक तिवारी , सुमित जैन , अंकित जैन , CA श्रेयांस बनवट , CA विवेक प्रजापति , CA भंवर मीणा , पीयूष चौरसिया आदि सदस्यों ने नवनियुक्त अध्यक्ष को शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Translate »
error: Content is protected !!