Shopping cart

बाबा का देश India बाबा का प्रदेश MP बाबा की - राजनीतिक खबरें बाबा विशेष

आष्टा के आधा दर्जन गांवों के किसान को नहीं मिल रहा सिंचाई के लिए पानी, फसलें हो रही है प्रभावित,सिंचाई विभाग पर लगाया भेदभाव और तानाशाही के आरोप

Email :

कलेक्टर को ज्ञापन सौंप रामपुरा जलाशय से पानी छोड़ने की लगाई गुहार, किसानों ने कहा पानी नहीं छोड़ने से फसल हो रही है प्रभावित

सिंचाई विभाग और जिम्मेदारों जनप्रतिनिधियों का का नहीं है ध्यान

आष्टा
जनपद इलाके के आधा दर्जन से ज्यादा के किसान इन दिनों परेशान हैं और उनकी परेशानी का कारण रामपुरा जलाशय से सिंचाई के लिए पानी न छोड़ना है और अब किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से सिंचाई विभाग और जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से रामपुरा जलाशय पानी छोड़ने की गुहार लगाई है।
जानकारी अनुसार रामपुरा खुर्द डेम क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिद्धीकगंज, बाजखेडी, जसमत, बापजाबरामत निलबड, पीपलियाखाड़ी, कन्नौद, पागरिया हाट, शाहापुरा के किसानों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा है जिसमें मांग की गई है कि जब से रामपुरा से डेम बना हैं तब से यह के कृषकों को कृषि कार्य करने के लिये पानी उपलब्ध कराया जाता रहा हैं इस वर्ष डेम में विगत वर्ष से अधिक पानी भरा हुआ हैं इसके बावजूद भी यह के किसानो को सिंचाई विभाग की मनमानी और तानासाही के कारण पानी कृषकों को नही मिल पा रहा हैं क्योंकि आष्टा नगर पालिका के पेयजल का बहाना बनाकर पानी बंद कर दिया गया हैं। यदि आष्टा के लिये पानी आरक्षित है तो पाईपलाईन से भी आष्टा पानी लाया जा सकता है किन्तु कुछ गांव के कृषकों से मिलजुल कर डेम का पानी नदी के माध्यम से 35-40 किलोमीटर लम्बा पानी छोडकर आष्टा लाना
तानाशाही और भ्रष्टाचार को पूर्ण रूप से बढ़ावा दे रहा हैं और उस नदी के किनारे किसानो से धनराशि लेकर फिर पानी छोड़ा जाता हैं यदि यही पानी पाईपालाईन के माध्यम से पेय जल हेतु आष्टा लाया जाता हैं तो शुद्ध पानी आष्टा आ सकता है लेकिन जहाँ पानी बरबाद हो रहा हैं वही कुछ ही किसानों का इसका फायदा मिल रहा हैं जिन किसानो कि जमीन नहर निकालने के लिये दी गई थी उन्हें उसका लाभ नहीं मिल रहा है इस तरह से किसान पूर्ण रूप से बरबाद होकर फसले सुख रही हैं। जिससे क्षेत्र के किसानो में त्राही त्राही मची हुई हैं और आक्रोश बना हैं जबकि आष्टा पार्वती डेम 6-7 फीट पानी में भर जाता हैं परन्तु आज दिनांक तक रामपुरा डेम में 11 फिट पानी मरा हुआ हैं आष्टा नगर पालिका के पयजल हेतु 8 फिट तक छोड़कर शेष पानी कृषको उपलब्ध कराया जाय जिससे किसानों की फसलों को सिंचाई के लिए पानी मिल सके। इस दौरान इन गांवों के किसान बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

कलेक्टर से चर्चा कर ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे जनपद अध्यक्ष
मेरी जानकारी में नहीं यदि किसान मुझे अवगत कराते हैं तो सम्बन्धित विभाग से बात कर किसानों की समस्यो को हल करवाने के कलेक्टर साहब से चर्चा करेंगे और कोशिश करेंगे कि किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराया जा सके।
दीक्षा सोनू गुणवान -जनपद अध्यक्ष आष्टा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Translate »
error: Content is protected !!