आष्टा/कमल पांचाल
पार्वती थाना अंतर्गत ग्राम छापरी के 30 वर्षीय युवक ने बीती 19 सितंबर की रात को जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी! ऐसे में एक हफ्ते बाद भी युवक की मौत के बाद से पसरा सन्नाटा कई गंभीर सवालों को जन्म दे रहा है और अब एक हफ्ते बाद भी युवक की मौत के कारणों के खुलासे में पार्वती पुलिस और परिवार के सदस्यों की चुप्पी गंभीर सवालों को जन्म दे रही है वही हमें अपने विश्वनीय सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार ग्रामीण युवक की मौत के तार आष्टा से जुड़े है जिसके कारण ही युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की है ऐसे में अब बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है की युवक ने आत्महत्या की है या उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया गया है
छापरी का रहने वाला है युवक
जानकारी अनुसार मृतक युवक पार्वती थाना अंतगर्त आष्टा के ग्राम छापरी का रहने वाला है मृतक का नाम विश्राम पिता मेहरबान सिंह मेवाड़ा उम्र 30 वर्ष बताई गई है वही युवक विवाहित था और आष्टा मे कपडे की दुकान पर काम करता था!
मौत संदिग्ध,परिवार और पुलिस की चुप्पी सवालों में
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मृतक विश्राम ने 19 सितम्बर को जहरीला पदार्थ खा लिया था, जिसके बाद परिजन विश्राम को गंभीर अवस्था मे आष्टा के एक निजी अस्पताल मे उपचार के ले गए वही इसके बाद वह से सिविल अस्पताल आष्टा ले गए जहाँ डॉक्टर ने विश्राम को मृत घोषित कर दिया वही पुलिस ने 20 सितंबर को मर्ग कायम कर मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया!
वऐसे में अब मृतक का जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त करने का कारण कई गंभीर सवाल खड़े कर रहा है दूसरी और पार्वती पुलिस और मृतक युवक के परिजनों की एक हफ्ते बाद भी चुप्पी युवक की मौत को और संदिग्ध बनाती है
हमारे प्रतिनिधि ने जब इस मामले पर पार्वती थाना प्रभारी हरिसिंह परमार से बात की तो उन्होंने बताया की अब तक मृतक के परिजनों के बयान नहीं हुए है नाही मृतक का मोबाइल जब्ती किया गया है
👉 ऐसे में पुलिस पर सवाल खड़ा होता है की मृतक के परिजनों के एक हफ्ते बाद भी बयान क्यों नहीं लिए गए है..?
👉 और एक सप्ताह बीतने के बाद भी युवक का मोबाइल क्यों जब्त नहीं किया गया है..?
👉 मृतक युवक का मोबाइल कहाँ है परिजनों के पास या अन्य किसी के पास..?
👉 क्या जहर खाने से पहले मृतक के साथ किसी ने मारपीट की थी..?
👉 क्या जहर खाने से पहले युवक का अपने घर या बाहर किसी बात को लेकर किसी से विवाद हुआ था…?
👉 वही अब तक मृतक के परिजन अपने जवान बेटे की मौत के कारणों तक पहुंचने की क्यों पुलिस से मांग नहीं कर रहे है..?
👉 ऐसे क्या गंभीर कारण थे जो युवक को जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करनी पड़ी…?
👉 युवक की मौत के एक सप्ताह बाद भी पुलिस मौत के प्राथमिक कारणों तक क्यों नहीं पहुंच पाई है..?
हमारे सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार युवक आष्टा में बुधवारा रोड की किसी दुकान पर काम करता था और दो दिनों से मृतक किसी ऐसे मामले में फसा हुआ था जिसके चलते ही युवक को जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त करने जैसा कदम उठाना पड़ा..लिहाजा युवक की हुई संदिग्ध मौत के तारों को आष्टा से भी जोड़कर देखा जा रहा है यदि पार्वती पुलिस इस मामले में ईमानदारी से बारीकी पूर्वक पड़ताल करेंगी, मृतक की मौत के कुछ घंटे पहले उसके मोबाइल की लोकेशन, कॉल डिटेल, डाटा की बारीकी पड़ताल करेंगी तो युवक के जहर खाने के कारणों का खुलासा होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा!
लाजमी है अब ग्रामीण युवक की मौत की चर्चा छापरी से लेकर आष्टा नगर में हो रही है और लोग दबी जुबान में एक दूसरे के कानो में फुसफुसा रहे की यह आत्महत्या है या हत्या..?



