आष्टा के सभी थाना परिसरों में पुलिस का बलवा मॉक ड्रिल का आयोजन

  • Home
  • Uncategorized
  • आष्टा के सभी थाना परिसरों में पुलिस का बलवा मॉक ड्रिल का आयोजन
Uncategorized

आष्टा/बाबा खबरीलाल – पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत के निर्देशन में आज अनुभाग आष्टा के सभी थाना परिसरों में बलवा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में पुलिस बल की तत्परता, समन्वय एवं प्रभावी कार्रवाई को परखना था।

मॉक ड्रिल का नेतृत्व एसडीओपी आकाश अमलकर द्वारा किया गया, जिसमें थाना आष्टा, पार्वती, जावर और सिद्दीकगंज के पुलिस बल ने सक्रिय रूप से भाग लिया। सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना परिसर में बलवा नियंत्रण अभ्यास का संचालन किया, जिसमें भीड़ नियंत्रण, पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम का संचालन, टियर गैस के उपयोग तथा बलवा नियंत्रण तकनीकों का अभ्यास किया गया।

इसके साथ ही, सभी थानों के वाहनों में उपलब्ध बलवा नियंत्रण उपकरण एवं अन्य आवश्यक सामग्रियों की भी जांच की गई। जहां भी कमियां पाई गईं, उन्हें तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *