सीहोर BJP अजब है गजब है,आंगनवाड़ी सहायिका को बनाया मंत्री, कांग्रेस ने कसा तंज

  • Home
  • Uncategorized
  • सीहोर BJP अजब है गजब है,आंगनवाड़ी सहायिका को बनाया मंत्री, कांग्रेस ने कसा तंज
Uncategorized

आष्टा/कमल पांचाल
सीहोर बीजेपी ने बीते दिवस सीहोर जिले के तमाम मंडलों की कार्यकारणी की घोषणा की है वही इस कार्यकारणी में बीजेपी का अजब गजब कारनामा देखने को मिला है दरअसल आष्टा विधानसभा के खाचरोद मंडल में आंगनबाड़ी सहायिका श्रीमती सुधा सोनी को मंत्री पद दिया गया है और बाकायदा भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर इसी सूची को साझा किया है।अब इस आंगनबाड़ी सहायिका को भाजपा के मंडल में मंत्री बनाए जाने पर कांग्रेस ने भी तंज कसते हुए सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस नेता ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र शोभाखेड़ी ने सोशल मीडिया एकाउंट पर लिखा है कि अब भाजपा में आंगनबाड़ी सहायिका कार्यकर्ताओं को भाजपा संगठन में पद दिए जा रहे हैं और महिला बाल विकास विभाग आंखमूंद कर तमाशा देख रहा है। वही इस मामले पर महिला बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी कुलदीप शर्मा ने भी स्वीकारा कि खाचरोद की आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 23 में आरती जाट कार्यकर्ता के रूप में और श्री मति सुधा सोनी सहायिका के रूप में पदस्थ है हालांकि परियोजना अधिकारी कुलदीप शर्मा ने पार्टी में पद दिए जाने की जानकारी से इंकार करते हुए जांच के बाद ही नियमअनुसार कार्यवाही की बात कही!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *