आष्टा BJP फिर सुर्खियों में, अब मंडल अध्यक्ष और सरपंच को दादागिरी महंगी पड़ी, पुलिस में दर्ज हुआ मामला

  • Home
  • Uncategorized
  • आष्टा BJP फिर सुर्खियों में, अब मंडल अध्यक्ष और सरपंच को दादागिरी महंगी पड़ी, पुलिस में दर्ज हुआ मामला
Uncategorized

आष्टा/कमल पांचाल
मध्यप्रदेश के सीहोर जिले की आष्टा भाजपा फिर सुर्खियों में है इस बार मंडल अध्यक्ष और सरपंच की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है लिहाजा पुलिस ने भी बिना देर कर खाकी की साख को कायम रखते हुए हैं आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार आष्टा विधानसभा के सिद्धिगंज मंडल अध्यक्ष और अभी अभी महामंत्री बने ग्राम पंचायत कातला के सरपंच पर बिजली विभाग के ऑपरेटर से मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने का प्रकरण सिद्धिगंज पुलिस ने दर्ज किया है!
आष्टा अनुविभाग के पुलिस अधिकारी (SDOP) श्री आकाश अमलकर ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 अप्रैल को सिद्धिगंज इलाके में आंधी हवा चलने से बिजली बंद हो गई थी जिसके बाद राकेश सिसोदिया और धर्मेंद परमार ने बिजली विभाग के सब स्टेशन पहुंचे और वह ड्यूटी पर तैनात ऑपरेटर घन सिंह वास्कले से कहासुनी करने के बाद मारपीट कर दी थी। इसको लेकर बिजली विभाग के कनिष्ठ यंत्री के आवेदन पर सिद्धिगंज पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही है। कनिष्ठ यंत्री मनीष अहिरवार की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक – 80/2025 धारा – 296,132,351(3),3(5) भारतीय न्याय संहिता, 3(1) द, 3(1)ध,3(2)(va) एस सी/एसटी एक्ट का दर्ज किया।गौरतलब है कि राकेश सिसोदिया सिद्धिगंज मंडल अध्यक्ष है तो धर्मेंद्र परमार ग्राम पंचायत के सरपंच होने के साथ अभी अभी मंडल में महामंत्री भी बने हैं लिहाजा वर्तमान दौर में नए नवेले पदाधिकारियों के बर्ताव से कहीं न कहीं आष्टा में भाजपा की किरकिरी हो रही है इससे पहले एक और मंडल अध्यक्ष का अपनी ही पार्टी के खिलाफ बगावत सुर्खियों में रही थी। और अब सिद्धिगंज के इन नेताओं की हरकतों से पार्टी की साख पर बट्टा लग रहा है ऐसे में लाजमी है सीहोर भाजपा कप्तान अपनी टीम को अनुशासन और गरिमा में रहने का पाठ पढ़ाए। जिससे आम जनता में सकारात्मक संदेश पहुंचे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *