मध्य प्रदेश की टॉप मंडी में सोयाबीन के अप्रमाणित बीजों का गोरखधंधा,किसानों के साथ लुट से BJP सरकार की हो रही किरकिरी

  • Home
  • Uncategorized
  • मध्य प्रदेश की टॉप मंडी में सोयाबीन के अप्रमाणित बीजों का गोरखधंधा,किसानों के साथ लुट से BJP सरकार की हो रही किरकिरी
Uncategorized

सोयाबीन के अप्रमाणित बीजों पर कांग्रेस की चेतावनी,आष्टा कृषि मंडी में किसानों से लूट बंद हो, वरना करना पड़ेगा आंदोलन

आष्टा/कमल पांचाल
मध्य प्रदेश की ए ग्रेड की कही जाने वाली आष्टा मंडी जहां पर दूर-दूर से कई जिलों के किसान अपनी उपज कृषि उपज मंडी में पूरे विश्वास के साथ लाता है आज वही ए ग्रेड की आष्टा मंडी अपना विश्वास पूर्ण रूप से खत्म करती जा रही है कभी किसानों के साथ ऊपज की तोल में तो कभी उपज के मोल,भाव मे किसानों के साथ धांधली के मामले आते रहते हैं!
और ऐसा नहीं है कि कृषि ऊपज मंडी मंडी के जिम्मेदार अधिकारी सचिव या भारसाधक अधिकारी आष्टा SDM को मंडी की गतिविधियों की जानकारी नहीं है लेकिन सब खामोशी से किसानों के साथ हो रही धांधली पर चुप्पी साधे हुए है और अपनी मौन स्वीकृति देते नजर आते हैं लिहाजा अब कृषि ऊपज मंडी में सोयाबीन के अप्रमाणित बीजों का गोरखधंधा भी अवैध रूप से बिना लायसेंस के हो रहा है और इसको लेकर कांग्रेस ने भी विरोध कर मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है ।
गौरतलब है की लगातार सुर्खियों में होने से मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की भी जमकर किरकिरी हो रही है जिससे अब किसानों से जुड़े इस गंभीर मुद्दे पर कांग्रेस भी मैदान में कूदते हुए नजर आ रही है और किसानों के साथ हो रही लूट, खसोट और आष्टा मंडी के अस्तित्व को बचाने के लिए आंदोलन करने तक की चेतावनी दे रही है। आपको बता दे कि लंबे समय से आष्टा कृषि ऊपज मंडी अपनी कारगुजारियां से बदनामी हो रही है और यह शिकायतें भी लगातार भोपाल तक पहुंच रही हैं इसी को देखते हुए मंगलवार को मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक कुमार पुरुषोत्तम ने आष्टा मंडी का औचक निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं के लिए नाराजगी जाहिर करते हुए सुधार करने के निर्देश दिए! लेकिन यह निर्देश कितने कारगार साबित होते यह सब जानते हैं यही कारण है कि मंडी बोर्ड संचालक कुमार पुरुषोत्तम के जाने के बाद आष्टा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र शोभाखेड़ी ने वीडियो जारी कर आष्टा कृषि ऊपज मंडी में किसानों के साथ खुली लूट के गंभीर आरोप लगाते हुए मध्यप्रदेश की डॉक्टर मोहन सरकार पर सीधा निशाना साधा है कांग्रेस नेता जितेंद्र शोभाखेड़ी ने जारी वीडियो में कहा कि आष्टा मंडी में सोयाबीन के अप्रमाणित बीजों का गोरख धंधा हो रहा है और यह सब विधायक और प्रशासन की निगाहों के नीचे हो रहा है किसानों को अप्रमाणित बीज मनमाने दामों पर बेचा जा रहा है जिसकी कोई गारंटी नहीं है की वो उगेगा या नहीं ।
और इससे मध्यप्रदेश की सरकार की पोल आष्टा मंडी में खुल रही है और मांग करते हैं की प्रमाणित बीज किसानों को उपलब्ध कराए, और जो लुट की दुकान आष्टा मंडी में चल रही है उसे बंद करे वरना धरना प्रदर्शन कर आंदोलन करना पड़ेगा!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *