आष्टा TI दुबे के बेटे उत्कर्ष ने इंडिया GV मावलंकर शूटिंग शार्ट गन चैंपियनशिप में जीता गोल्ड और सिल्वर मेडल

  • Home
  • Uncategorized
  • आष्टा TI दुबे के बेटे उत्कर्ष ने इंडिया GV मावलंकर शूटिंग शार्ट गन चैंपियनशिप में जीता गोल्ड और सिल्वर मेडल
Uncategorized

आष्टा
पटियाला में 3 से 10 अक्टूबर तक ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग शार्ट गन चैंपियनशिप वर्ग जूनियर में आष्टा थाना प्रभारी के पुत्र उत्कर्ष दुबे ने गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर अपने पिता और परिवार का नाम रोशन किया है।
उत्कर्ष दुबे की इस उपलब्धि पर परिवार में हर्ष और खुशी का माहौल है आपको बता दे की उत्कर्ष दुबे के पिता गिरीश दुबे सीहोर जिले के पुलिस विभाग में आष्टा थाने में बतौर टीआई है इस दौरान टीआई गिरीश दुबे ने अपने बेटे की उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए परिवार के लिए गौरव के पल बताए हैं और कहा कि यह सब उत्कर्ष की मेहनत और लगन का परिणाम है उत्कर्ष की उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक दीपक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत सहित आष्टा विधायक गोपाल इंजिनियर,एसडीओपी आकाश अमलकर सहित पत्रकार, जनप्रतिनिधियों ने बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उत्कर्ष के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *