महिला IPS – एक्स DGP की बेटी होगी सीहोर की पहली महिला IPS एसपी, अब नारी शक्तियों के हाथ में सीहोर पुलिस की कमान, दिलचस्प होगी SP और ASP की जुगल जोड़ी

  • Home
  • Uncategorized
  • महिला IPS – एक्स DGP की बेटी होगी सीहोर की पहली महिला IPS एसपी, अब नारी शक्तियों के हाथ में सीहोर पुलिस की कमान, दिलचस्प होगी SP और ASP की जुगल जोड़ी
Uncategorized

अपनी अनुशासित कार्यशैली और प्रभावशाली पुलिसिंग के लिए जानी जाती हैं IPS सोनाक्षी सक्सेना

सीहोर/कमल पांचाल
सीहोर जिले को आईपीएस सोनाक्षी सक्सेना के रूप में पहली महिला एसपी मिल चुकी है गौरतलब है कि मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग के द्वारा देर रात्रि में जारी गई तबादला सूची में सीहोर एसपी पद पर दीपक शुक्ल के स्थान पर IPS सोनाक्षी सक्सेना को सीहोर एसपी बनाया गया है।
आपको बता दें कि सोनाक्षी सक्सेना मध्य प्रदेश कैडर की 2020 बैच की एक भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं। वे वर्तमान में भोपाल में DCP (इंटेलिजेंस और सुरक्षा) के पद पर तैनात थी। लिहाजा देर रात जारी हुई तबादला सूची के अनुसार उन्हें सीहोर जिले की एसपी के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदार सोपी गई है


जानकारी अनुसार IPS सोनाक्षी सक्सेना मध्य प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) सुधीर कुमार सक्सेना की बेटी हैं सोनाक्षी सक्सेना तब सुर्खियों में आई थी जब नवंबर 2024 में अपने पिता सुधीर सक्सेना की सेवानिवृत्ति (रिटायरमेंट) परेड का नेतृत्व किया और उन्हें सलामी दी लिहाजा मध्य प्रदेश पुलिस के इतिहास में यह पहली बार था जब एक बेटी ने अपने पिता (जो DGP पद पर थे) की विदाई परेड की कमान संभाली थी। आईपीएस सोनाक्षी सक्सेना ने 2019 में UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 189 वीं रैंक के साथ पास की थी। आईपीएस बनने से पहले उन्होंने सिविल इंजीनियर के रूप में स्नातक किया था। वही हालिया समाचारों के अनुसार उनका विवाह 2023 बैच के आईएएस (IAS) अधिकारी अंकित कुमार जैन के साथ तय हुआ है। आईपीएस सोनाक्षी सक्सेना अपने पिता की भांति अनुशासित कार्यशैली और प्रभावशाली पुलिसिंग के लिए जानी जाती है।

खेर सोनाक्षी सक्सेना के रूप में सीहोर जिले को पहली महिला एसपी मिल गई है इससे पहले सीहोर पुलिस के इतिहास पर नजर डाले तो सीहोर जिले की पुलिस की कमान पुरूष पुलिस अधीक्षकों के पास ही रही है यह पहला मौका है जब किसी महिला को बतौर सीहोर एसपी की कमान सौंपी गई है वही एक और दिलचस्प गौर करने वाली बात है कि अतिरिक पुलिस अधिक्षक सुनीता रावत के बाद पुलिस कप्तान भी बतौर महिला होगी। ऐसे में लाजमी है कि इन दोनों महिला अधिकारियों की सीहोर जिले के पुलिस महकमे में इनकी जुगलबंदी देखने लायक होगी।
लिहाजा सीहोर पुलिस की कमान अब इन दोनों नारी शक्तियों के पास है ऐसे में इन दोनों नारी शक्तियों की जुगलबंदी देखने लायक होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *