आष्टा/कमल पांचाल
बीते 2023 विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ब्लाक अध्यछो की घोषणा से नाराज आष्टा कांग्रेस के एक धड़े ने अलीपुर स्थित रेस्ट हाउस पर अपनी ही पार्टी के सीनियर लीडर पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूँक डाला था और जब से ही यह धड़ा सज्जन वर्मा की खिलाफत करता हुआ नजर आ रहा था,और लगातार सज्जन वर्मा के आष्टा दौरों के दौरान, स्थानीय कार्यक्रमों से दुरी बनाया हुआ था! लेकिन जैसे जैसे 2027 नगर पालिका चुनाव की घड़ी नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे पुतला जलाने वाले बागी नेता सज्जन वर्मा से नजदीकी बढ़ाने में जुटे हुए है और अब सज्जन वर्मा के कार्यक्रमों में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे है लिहाजा देखा जाय तो सज्जन वर्मा का पुतला दहन हुए लम्बा समय हो गया है लेकिन कहते है न शरीर पर लगी चोट के घाव धीरे धीरे भर जाएंगे लेकिन गद्दारी और धोखेबाजी के घाव बहुत मुश्किल से भरे जाते है कुछ ऐसा ही मंगलवार को देखने को मिला जब पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा आष्टा विधानसभा के कांग्रेस नेता पूर्व प्रत्याशी कमल सिंह चौहान की यात्रा में शामिल हुए और फिर मिडिया से चर्चा कर लौट रहे थे तभी पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ने अपने तल्ख़ अंदाज में कांग्रेस नेत्री पूर्व नपा अध्यक्ष डॉक्टर मीना सिंघी को सार्वजनिक रूप से तंज कसते हुए कहा की माफ़ी कब मांगोगी..?
जिससे एक समय तो वह मौजूद तमाम कांग्रेस नेता सन्न रह गए और फुसफुसाने लगे की भैया तो पुतलो भूलता ही नहीं..!


गौरतलब है की सज्जन वर्मा के पुतला दहन के समय पूर्व नपा अध्यक्ष डॉक्टर मीना सिंघी के पति कांग्रेस नेता विनीत सिंघी भी प्रमुख रूप से मौजूद थे जो समय मिडिया की जमकर सुर्खिया बने थे!
ऐसे में सज्जन वर्मा से बगावत करने वाले नेताओं की फ़जीहत कम होती हुई फिलहाल तो नजर नहीं आ रही है अब 2027 नगर पालिका चुनाव तक यह पुतला कितनो को जलाता है यह देखना मजेदार होगा..!


