Shopping cart

TnewsTnews

बेलगाम सरकारी ढर्रा- डिलेवरी के नाम पर सिविल अस्पताल में 2 हजार से 13 हजार रुपए तक की वसूली,डॉक्टरों से लेकर नर्सिंग स्टाफ तक जाता है हिस्सा

Email :

▪️लिखित शिकायत और CM हेल्पलाइन ने खोली वर्षो पुरानी भ्रष्ट स्वास्थ व्यवस्था की कलई

▪️सिविल अस्पताल में गर्भवती महिला से ऑपरेशन से डिलेवरी कराने के बदले 13 हजार की मांग,महिला चिकित्सक को बीएमओ ने जारी किया नोटिस

▪️ग्रामीण क्षेत्रों की गरीब गर्भवती महिलाओं से होती है रुपयों की मांग, नहीं देने पर रेफर करने की दी जाती है धमकी

आष्टा । लगातार सुर्खियों में रहने वाला सिविल अस्पताल आष्टा एक बार फिर सुर्खियों में बना है और इस बार पदस्थ महिला चिकित्सक की कार्यप्रणाली के चलते सुर्खियों में है आपको बता दे कि लंबे समय से सिविल अस्पताल के प्रसूति और महिला वार्ड में गर्भवती मरीजों से रुपए मांगने की शिकायत मिल रही थी। जिसे एक लिखित शिकायत और सीएम हेल्पलाइन ने उजागर कर दिया। आपको बता दें कि कुछ महीनों से एक महिला डॉक्टर चर्चाओं में बनी हुई है। बताया जाता है कि उक्त महिला चिकित्सक की पूर्व में भी कई बार शिकायत हो चुकी है और लेकिन अपनी मजबूत पकड़ ओर पहुंच के कारण उक्त महिला चिकित्सक के सामने जिले का स्वास्थ्य विभाग बौना साबित हो रहा है ताजा मामले में महिला चिकित्सक पर मरीज से रुपए मांगने के गंभीर आरोप लगे हैं। जिसको लेकर बीएमओ डॉक्टर अमित माथुर तक लिखित शिकायत पहुंची तो हड़कंप मचा और आनन फानन में बीएमओ डॉक्टर अमित माथुर ने भी कर कारण बताओ नोटिस जारी कर खानापूर्ति करने में भी कसर नहीं छोड़ी। जानकारी के अनुसार महिला चिकित्सक संधू आर्य के खिलाफ आष्टा नगर के निवासी शकील खाँ ने सीएम हेल्पलाइन एवं बीएमओ डॉक्टर अमित माथुर को 07 मई को लिखित शिकायत की है शिकायत में बताया गया है कि कि शहाना बी की डिलेवरी का केस था,ऑपरेशन से डिलेवरी कराई गई ,डिलीवरी के बाद महिला चिकित्सक ने परिजनों से 13 हजार रुपये की मांग करने का आरोप लगाया । जब मरीज ने पैसे नही दिये तो महिला चिकित्सक संधू आर्य ने महिला को सीहोर रेफर करने का लिख दिया । परिजन ने इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाईन पर कर दी शिकायत का क्रमांक 38191969 है । शकील खाँ ने इसकी शिकायत बीएमओ डॉ अमित माथुर को भी 7 मई 26 को की है । सीएम हेल्पलाइन में तथा बीएमओ डॉक्टर अमित माथुर को हुई शिकायत के बाद सिविल अस्पताल आष्टा के बीएमओ डॉ अमित माथुर ने महिला चिकित्सक डॉ संधू आर्य को 08 मई 26 को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा है ।

ग्रामीण क्षेत्रों की गरीब गर्भवती महिलाओं से होती है रुपयों की मांग, नहीं देने पर रेफर करने की दी जाती है धमकी

सिविल अस्पताल का बिगड़ा ढर्रा सुधरने का नाम ही नहीं ले रहा है हालत ऐसे है कि जहां आयुष्मान घोटाले के आरोपियों पर तीन माह बाद भी कोई ठोस कार्यवाही देखने को नहीं मिली है तो वही अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा मरीजों से ईलाज के नाम पर रुपयों की मांग करने का बेखौफ मामले तक सामने आ रहे हैं आपको बता दें कि सिविल अस्पताल में लंबे समय से गर्भवती महिलाओं से डिलेवरी के नाम पर भारी भरकम रुपयों की मांग की जाती है और रुपए नहीं देने पर गर्भवती महिलाओं के परिजनों को रेफर करने की धमकी देने के कई मामले सामने आ चुके हैं लिहाजा ताजा मामले सिविल अस्पताल की इस भ्रष्ट व्यवस्था को भी उजागर कर दिया है।

स्टाफ नर्सों की ड्यूटी में फिक्सिंग,2 से 13 हजार रुपए तक वसूले जाते हैं,डॉक्टरों से लेकर नर्सिंग स्टाफ तक जाता है हिस्सा

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार सिविल अस्पताल आष्टा में कई वर्षों से पदस्थ डॉक्टर और स्टाफ नर्स इतनी बेखौफ है कि गर्भवती महिलाए के भोले भाले परिजनों से डिलेवरी के नाम पर मोटी रकम वसूलने से भी नहीं चूकती है और यह रकम 2 हजार रुपए से लेकर 13 हजार रुपए तक वसूली जाती है
और इस रकम का हिस्सा ड्यूटी डॉक्टर से लेकर नर्सिंग स्टाफ तक बराबर पहुंचता है यदि ऐसे में कोई भी गर्भवती महिला के परिजन इन डॉक्टर या नर्सिंग स्टाफ को रुपयों देने से इंकार कर देता है तो फिर उसे रेफर करने की धमकी दी जाती है या फिर रेफर कर दिया जाता है दूसरी और पुख्ता जानकारी के अनुसार नर्सिंग स्टाफ की ड्यूटी में भी फिक्सिंग बड़े पैमाने की जाती है आलम ऐसे है कि ड्यूटी डॉक्टर और सिविल अस्पताल के ड्यूटी इंचार्ज के मन मुताबिक स्टाफ नर्सों की प्रसूति विभाग में ड्यूटी तय की जाती है जिसके चलते कई नर्सों की लंबे समय से सिर्फ प्रसूति विभाग में ही ड्यूटी रहती है और इसका बड़ा कारण प्रसूति विभाग में मरीजों से मिलने वाली मलाई की मिलकर खाना होता है खेर मामला प्रसूति विभाग में प्रसव के लिए आने वाली ग्रामीण क्षेत्रों की गरीब महिलाओं से जुड़ा है लिहाजा स्वास्थ विभाग और जिम्मेदार स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी इस और ध्यान देना लाजमी है।

इनका कहना
इस मामले में बीएमओ डॉ अमित माथुर ने जानकारी लेने पर बताया की आष्टा निवासी शकील खाँ ने 07 मई को सीएम हेल्पलाइन में एवं मुझे भी लिखित में शिकायत की है । जिसमे शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि डॉ सिंधू आर्य ने ऑपरेशन से डिलेवरी के बाद 13 हजार रुपये की मांग की थी,नही देने पर डॉक्टर ने मरीज को सीहोर रेफर करने का लिख दिया इसको लेकर मेरे द्वारा कारण बताओं नोटिस जारी किया है तथा उनसे 2 दिन के अंदर जवाब मांगा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Translate »
error: Content is protected !!