गेहूं चोरी मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा ,आरोपी गिरफ्तार, 7.5 क्विंटल गेहूं बरामद

  • Home
  • Uncategorized
  • गेहूं चोरी मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा ,आरोपी गिरफ्तार, 7.5 क्विंटल गेहूं बरामद
Uncategorized

आष्टा / पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनिता रावत एवं एसडीओपी आष्टा श्री आकाश अमलकर के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी निरीक्षक राजूसिंह बघेल के नेतृत्व में थाना सिद्दीकगंज पुलिस ने घर में सेंध लगाकर की गई गेहूं चोरी का सफलतापूर्वक खुलासा किया है।

दिनांक 05/05/2025 को फरियादी रईस पिता नत्थे खान उम्र 40 वर्ष निवासी सुशीलनगर, सिद्दीकगंज ने थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात चोर द्वारा उसके घर से लगभग 9-10 क्विंटल गेहूं चोरी कर लिए गए हैं। उक्त रिपोर्ट पर थाना सिद्दीकगंज में अपराध क्रमांक 85/2025 धारा 331(4), 305(a) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए सिद्दीकगंज पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सूचना संकलन एवं मुखबिर तंत्र के माध्यम से दिनांक 07/05/2025 को आरोपी सुनील पिता देवसिंह मालवीय उम्र 38 वर्ष निवासी सिद्दीकगंज को जूनापुरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी गया 7.5 क्विंटल गेहूं जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 22,000 रुपये है, बरामद किया गया।

गिरफ्तार किए गए आरोपी को माननीय न्यायालय आष्टा में प्रस्तुत किया गया है।

इस सफलता में सराहनीय योगदान –
उनि. सूरज परिहार, प्र.आर. अनिल जाट, आर. सुरेन्द्र राणा, आर. राकेश डावर, आर. अमित कुमार, आर. राहुल मांझी, मआर. सारिखा चोहान, सै. संतोष वर्मा, सै. धर्मेन्द्र वर्मा, सै. राकेश पाल, सै. परमानंद सहित थाना सिद्दीकगंज स्टाफ का रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *