खेलते खेलते कुएं में गिरा सात वर्षीय मासूम, हुई मौत, परिवार का रो रो कर बुरा हाल

  • Home
  • Uncategorized
  • खेलते खेलते कुएं में गिरा सात वर्षीय मासूम, हुई मौत, परिवार का रो रो कर बुरा हाल
Uncategorized

आष्टा/कमल पांचाल
आष्टा के ग्रामीण क्षेत्र में हुई दुखद घटना में एक मासूम की मौत का मामला सामने आया है
जानकारी अनुसार आष्टा के सिद्धिंगंज थाना अंतर्गत उमरदढ़ पंचायत के टीपूपुरा गांव में सात वर्षीय मासूम बच्चे की कुएं में गिरने से मौत हो गई!
पुलिस के अनुसार बच्चे का नाम अभिषेक पिता अर्जुन सिंह और उम्र 7 वर्ष बताई जा रही है
वही बताया जा रहा है कि यह मासूम बच्चा अपनी मां के साथ खेत पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था ।
तभी खेलते खेलते यह बच्चा कुएं के पास पहुंच गया और पैर खिसलते ही कुएं में गिर गया!
पास में ही मौजूद मां को कुएं में बच्चे के गिरने की आवाज आते ही मदद के लिए लोगो को आवाज दी लेकिन आसपास कोई न होने पर गांव से लोग मदद के लिए लोग आए और कुएं में से बच्चे को निकाल कर सिविल अस्पताल आष्टा पहुंचे जहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच के उपरांत मृत घोषित किया! वही पीएम के बाद शव परिवार को सोपा जायेगा । बताया जा रहा है कि कुएं की गहराई बहुत ज्यादा थी जिसके चलते बच्चे को निकालने के लिए काफी समय लग गया! वही अब परिजनों का रो तो कर बुरा हाल है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *