Shopping cart

बाबा का देश India बाबा का प्रदेश MP बाबा की - राजनीतिक खबरें बाबा विशेष

पूर्व CM “शिवराज का गढ़” बना भ्रष्टाचार का सिंडिकेट,कांग्रेस ने BJP नरेश की चुप्पी पर खड़े किए सवाल

Email :

सिंडिकेट की तरह चल रहा सीहोर, कांग्रेस, खड़े किए सवाल,जिम्मेदारों की कानों में नहीं रेंगती जू

सीहोर/कमल पांचाल
18 वर्षों तक मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे वर्तमान केंदीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का गढ़ कहा जाने वाला उनका ग्रह जिले सीहोर में इन दिनों भ्रष्टाचार का खुला खेल चल रहा है और लगातार एक के बाद एक भ्रष्टाचार के गंभीर मामले सामने आ रहे हैं लेकिन सीहोर जिला प्रशासन और सत्ता धारी दल के जिम्मेदार नेताओं, जनप्रतिनिधियों के कानों में जू तक नहीं रेंग रही है ऐसे में अब कांग्रेस ने भी सीहोर जिले में चल रहे हैं भ्रष्टाचार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और जिम्मेदारों की खामोशियों पर सवाल खड़े कर डाले हैं। गौरतलब है कि जिला मुख्यालय सीहोर में जहां वन कर्मचारी द्वारा जलाऊ लकड़ी से भरी गाड़ी को 30 हजार रुपए की रिश्वत लेकर छोड़ने का मामला सामने आया था जिसमें सिर्फ एक वन कर्मचारी पर कार्यवाही कर तीन को जांच के नाम पर बचा लिया गया तो वहीं सीहोर पंजीयक कार्यालय में भ्रष्टाचार और अनियमितता का बड़ा मामला सामने आया जहां जिला पंजीयक का ड्राइवर ही लेन देन का खुला खेल कर रहा है तो वही पहली बार सीहोर जिले के आष्टा में बनी बीजेपी की नगर पालिका पर लगातार भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप लग रहे हैं जहां केंद्र की 49 करोड़ रुपए लागत की अमृत 2.0 योजना में बड़ी गड़बड़ी की शिकायत पीएमओ कार्यालय तक पहुंची है तो वही भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की 64 लाख रुपए लागत की अटल प्रतिमा सहित कई मामलों में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं ऐसे में जिले भर से भाजपा के जनप्रतिनिधियों की नाक के नीचे चल रहे भ्रष्टाचार के गंदे खेल में अधिकारियों की मिलीभगत और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी पर कांग्रेस ने भी निशाना साधना शुरू कर दिया है

आष्टा नपा में सिंडिकेट की तरह चल रहा भ्रष्टाचार

आष्टा नगर पालिका में भ्रष्टाचार एक “सिंडिकेट” की तरह संचालित होने के आरोप लग रहे यह इंजीनियर से लेकर सीएमओ, ठेकेदार सबके कमीशन फिक्स होने के आरोप है और यह तक सरकारी योजनाओं के करोड़ों रुपए की राशि बंदरबाट करने के आरोप लग रहे हैं नागरिकों के आरोप है कि करोड़ों रुपये के कार्य नियमों को ताक पर रखकर हो रहे हैं वहीं, शासकीय मद का दुर्पयोग कर शासन जनता को धोखा दिया जा रहा और एक तरह से पूरी नगर पालिका सिंडिकेट की चल रही है

भ्रष्टाचार की हदें पार की, कौन जिम्मेदार?

सीहोर के कांग्रेस नेता हरपाल सिंह ठाकुर ने वीडियो जारी कर आष्टा नगर पालिका पर भ्रष्टाचार की सारी हदें पार करने के गंभीर आरोप लगाए हैं कांग्रेस नेता ने कहा की नगर के गली, मोहल्लों, चोक चौराहों पर चर्चाओं है और चर्चा का विषय नगर पालिका की व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वालों को नोटिस जारी करना है वही नगर पालिका ने शहर की सारी सड़के खोद दी जो पाइपलाइन 17 करोड़ में आनी थी वो 49 करोड़ में भी नहीं आई है भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं पार कर दी हैं निर्माण कार्य सारे मापदंडों पर निर्मित नहीं हुए।
इसको लेकर कांग्रेस नेता हरपाल ठाकुर ने भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा सहित सीहोर कलेक्टर की चुप्पी पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि अब ऐसे हालातों में नगर पालिका को नोटिस कौन देगा..? कांग्रेस नेता ने सीहोर कलेक्टर और भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष से सवाल पूछा की जिम्मेदार होने के नाते क्या आप नोटिस देंगे आष्टा नगर पालिका को ..?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Translate »
error: Content is protected !!