Shopping cart

TnewsTnews

फर्जीवाड़े की दुकान बना आष्टा का प्रायवेट अपोलो अस्पताल,डॉक्टर से स्टाफ तक फर्जी,CM से लेकर स्वास्थ विभाग को लिखित में हुई शिकायत

Email :

फर्जी स्टाफ दिखाकर प्राप्त की अस्पताल को मान्यता

NSUI नेता ने उच्च स्तरीय जांच कर FIR कर अस्पताल की मान्यता निरस्त करने की मांग उठाई

आष्टा/कमल पांचाल
शहर में बिना मापदंड के फर्जी तरीके से कुकरमुत्तो की तरह निजी अस्पतालों की खुलने की बहार लगी हुई है। और लगातार अस्पतालों के कारनामे धीरे धीरे सामने आने लगें हैं
ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें NSUI के नेता प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने आष्टा शहर में स्थित आष्टा अपोलो अस्पताल (NH/5455/SEP-2025) द्वारा बड़े पैमाने पर किए गए फर्जीवाड़े, धोखाधड़ी और नियमों के खुले उल्लंघन के खिलाफ मुख्यमंत्री, आयुष्मान भारत निरामयम्, स्वास्थ्य विभाग, जिला प्रशासन सीहोर तथा पुलिस विभाग को विस्तृत लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में कहा गया है कि आष्टा अपोलो अस्पताल ने फर्जी तरीके से स्टाफ दिखाकर, गलत दस्तावेज़ प्रस्तुत कर अस्पताल की मान्यता तथा आयुष्मान योजना का अनुबंध प्राप्त किया है, जबकि वास्तविकता में सूची में दर्ज डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल कर्मचारी — भोपाल और सीहोर के अन्य अस्पतालों में कार्यरत हैं।

फर्जी स्टाफ की सूची का खुलासा, आंखे मूंदे बैठा स्वास्थ विभाग

NSUI द्वारा प्रस्तुत दस्तावेज़ों में यह गंभीर तथ्य सामने आया है कि शहर के अपोलो अस्पताल ने जिन व्यक्तियों को अपने स्टाफ के रूप में दिखाया है, वे अन्य निजी संस्थानों में अपनी वास्तविक रूप से सेवाएँ दे रहे है NSUI नेता रवि परमार के अनुसार अपोलो हॉस्पिटल में की सूची में मौजूद स्टाफ पहले से ही मल्टीकेयर अस्पताल, भोपाल,गीतांजलि अस्पताल आष्टा,निरवाना अस्पताल भोपाल, स्मार्ट सिटी अस्पताल भोपाल,संत सिटी अस्पताल भोपाल में सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे में
यह प्रकरण सीधे तौर पर फर्जीवाड़े, दस्तावेज़ों में हेराफेरी, मान्यता प्रक्रिया में धोखाधड़ी, BNS नियमों का उल्लंघन, तथा स्वास्थ्य विभाग से अनुचित लाभ लेने जैसा गंभीर आपराधिक कार्य है। जिससे इस निजी अस्पताल को मान्यता देने वाले स्वास्थ विभाग की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है।

हॉस्पिटल को मिली आयुष्मान स्वीकृति पर भी खड़े किए सवाल

रवि परमार ने शिकायत में यह भी बताया कि आयुष्मान भारत निरामयम् मध्यप्रदेश द्वारा आदेश क्रमांक एसएचएम/एबी/2025/7909 दिनांक 08/12/2025 के तहत अस्पताल को जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक, यूरोलॉजी, पॉलीट्रोमा जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के लिए मान्यता दी गई है जबकि अस्पताल में आवश्यक स्टाफ ही मौजूद नहीं है। यह विभागीय अधिकारियों और अस्पताल संचालक के बीच मिलीभगत को दर्शाता है।

शिकायत में NSUI नेता ने अपोलो हॉस्पिटल पर FIR दर्ज कर मान्यता निरस्त करने की मांग उठाई
NSUI नेता रवि परमार ने दर्ज कराई शिकायत में अपोलो हॉस्पिटल के खिलाफ उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन कर अस्पताल द्वारा प्रस्तुत सभी दस्तावेज़ों और स्टाफ सूची की निष्पक्ष, विस्तृत व स्वतंत्र जांच की मांग की है वही अस्पताल की मान्यता तत्काल निरस्त कर प्राथमिक जांच में फर्जीवाड़ा सिद्ध होने के चलते आष्टा अपोलो अस्पताल की मान्यता और आयुष्मान अनुबंध को तत्काल प्रभाव से रद्द किया करने एवं अस्पताल संचालक पर FIR दर्ज कर फर्जी दस्तावेज़, धोखाधड़ी और नियम उल्लंघन के तहत अस्पताल संचालक के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग सहित दो जगह रजिस्टर्ड / कार्यरत डॉक्टर, स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ जिनका दो जगह रजिस्टेशन पाया जाए उनका रजिस्ट्रेशन निरस्त कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है वही जिन विभागीय अधिकारियों ने बिना सत्यापन के अस्पताल को मान्यता व आयुष्मान स्वीकृति प्रदान की उनके विरुद्ध भी FIR व निलंबन की कार्रवाई करने की मांग उठाई है।

स्वास्थ्य सेवाओं से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं — रवि परमार

NSUI प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने कहा कि जनता की जान के साथ खिलवाड़ करने वाली ऐसी अनियमितताओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फर्जी स्टाफ दिखाकर अस्पताल खोलना और शासन से लाभ लेना गंभीर अपराध है। हमने मुख्यमंत्री और विभागीय अधिकारियों से निष्पक्ष जांच और कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि NSUI आगे भी जनता की सुरक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी।

NSUI की चेतावनी ,कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन होगा

परमार ने स्पष्ट किया है यह अस्पताल भाजपा के नेता का है जिसने अपने राजनीतिक पद का दुर्पयोग कर अस्पताल कि आड़ में मरीजों की जान से खिलवाड़ करने की यह दुकान फर्जी तरीके से खोली है यदि इस गंभीर फर्जीवाड़े की दुकान पर तत्काल कार्रवाई नहीं की जाती है और दोषियों पर FIR दर्ज नहीं होती और अस्पताल की मान्यता रद्द नहीं होती तो NSUI सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन शुरू करेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

Translate »
error: Content is protected !!